राहुल का छत्तीसगढ़ दौरा 14-15 जून को संभव
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी 14-15 जून को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसे लेकर पार्टी पदाधिकारियों और पूर्व विधायकों से विचार विमर्श किया।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Wed, 10 Jun 2015 03:35 AM (IST)Updated: Wed, 10 Jun 2015 03:39 AM (IST)
रायपुर [ब्यूरो]। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी 14-15 जून को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसे लेकर पार्टी पदाधिकारियों और पूर्व विधायकों से विचार विमर्श किया।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने बताया राहुल पहले दिन रायगढ़ और कोरबा के सीमावर्ती क्षेत्र कुदमुदा जाएंगे। जहां राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर कोल ब्लॉक के लिए जमीन आरक्षित की है। क्षेत्र में हाथियों का आतंक भी है। दूसरे दिन ताराडीह से डबरा तक 12 किलोमीटर की पदयात्रा प्रस्तावित है। इस दौरान प्रदेश में भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों से मुलाकात करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें