युवती ने नशे में धुत्त दुल्हे से किया शादी से इंकार
एक दुल्हन ने नश्ो में धुत्त दुल्हे से ऐन मौके पर शादी करने से इंकार कर दिया। इससे वहां मौजूद लोगों को थोड़ी देर के लिए झटका जरूर लगा लेकिन उन्होंने लड़की का पूरा साथ दिया, और चार फेंरों के बाद शादी को तोड़ दिया गया। दुल्हा नशे में इस
रायपुर। एक दुल्हन ने नश्ो में धुत्त दुल्हे से ऐन मौके पर शादी करने से इंकार कर दिया। इससे वहां मौजूद लोगों को थोड़ी देर के लिए झटका जरूर लगा लेकिन उन्होंने लड़की का पूरा साथ दिया, और चार फेंरों के बाद शादी को तोड़ दिया गया। दुल्हा नशे में इस कदर धुत्त था कि वह दो अन्य लोगों के सहारे से फेरे ले रहा था। इससे ही दुल्हन बिदक गई।
घटना देवभोग से आठ किलोमीटर दूर लाटापारा गांव की है। स्थानीय पंचायत ने भी युवती के साहसिक फैसले को जायज ठहराया है। उर्मिला ने इस फैसले से समाज को आईना भी दिखाया है। जानकारी के मुताबिक तीन अप्रैल को लाटापारा निवासी रामधनी सोनवानी की इकलौती बेटी उर्मिला (22) की शादी थी। पास के ही भरूवामुड़ा गांव से बारात आई थी।
ज्यादातर बराती नशे में थे। मंडप की रस्म शुरू हुई। उर्मिला के अनुसार दूल्हा बृजलाल जब बगल में बैठा तो उसे शराब की तेज बदबू आई। नशे में धुत्त बृजलाल ठीक से बैठ भी नहीं पा रहा था। दूल्हा जब फेरे की रस्म के लिए उठा तो लड़खड़ाने लगा। दो बारातियों ने दूल्हे को पकड़कर किसी तरह चार फेरे दिलवाए।
दूल्हे की हालत देख उर्मिला सहम गई और आगे फेरा लेने से साफ इनकार कर दिया। मंडप में हड़कंप मच गया। गांव के बड़े-बुजुर्ग जुटे। दुल्हन को समझाने का प्रयास हुआ मगर उर्मिला निर्णय पर अडिग रही। बदनामी के डर से खामोश पिता ने भी दूल्हे और उसके पिता की हालत देख अंत में बेटी का साथ दिया। अंतत: नाराज घरातियों ने बरात को शराबी दूल्हे सहित बैरंग लौटा दिया।