नान घोटाले में जेल जा रहे सिफारिशी फोनों पर भी नजर
रायपुर [निप्र]। नागरिक आपूर्ति निगम के दफ्तर में छापे के बाद गिरफ्तार किए गए 12 छोटे अफसरों, कर्मचार
By Edited By: Published: Tue, 31 Mar 2015 06:32 AM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2015 03:06 AM (IST)
रायपुर [निप्र]। नागरिक आपूर्ति निगम के दफ्तर में छापे के बाद गिरफ्तार किए गए 12 छोटे अफसरों, कर्मचारियों को जेल में खास रियायत देने के लिए जेल अफसरों को सिफारिश करने वालों के फोन आने लग गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह तक ऐसी खबरें पहुंची तो उन्होंने जेल प्रशासन को कडे़ निर्देश दिए हैं कि इन 12 लोगों के लिए किसी भी तरह की कोई सिफारिश आती है तो उसे नजरअंदाज न किया जाए। शिकायतकर्ता के नाम सीधे मुख्यमंत्री को भेजे जाएं। जेल में आला अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री कार्यालय के ऐसे निर्देशों की पुष्टि की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें