छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू हुआ और भी खतरनाक
रायपुर [निप्र]। राजधानी रायपुर में स्वाइन फ्लू से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद भी विभाग कह र
रायपुर [निप्र]। राजधानी रायपुर में स्वाइन फ्लू से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद भी विभाग कह रहा है कि स्थिति नियंत्रण में है।
सोमवार को दिल्ली से आई रिपोर्ट में 12 और नए मरीजों में एच-1एन-1 वाइरस की पुष्टि हुई है। इन्हीं 12 मरीजों की रिपोर्ट में रायपुर के राजीव नगर निवासी एक महिला जिसकी मौत 24 फरवरी को ही हो चुकी थी। इससे पहले कृष्णा नगर निवासी 52 वर्षीय एक व्यक्ति में मौत के 14 दिन बाद वायरस की पुष्टि हुई थी।
सोमवार को दिल्ली से 37 मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट आई, जिनमें 12 मरीजों में वायरस पाया गया है। जिनमें 8 रायपुर, 3 भिलाई और 1 बिलासपुर का रहने वाला है। वहीं अंबेडकर अस्पताल में एक और स्वाइन फ्लू संदिग्ध महिला ने दमतोड़ दिया।
अस्पताल पीआरओ शुभ्रा सिंह ठाकुर ने बताया कि डीडीनगर निवासी 35 वर्षीय महिला को सोमवार की रात 3बजे भर्ती करवाया गया था, जहां दोपहर 12 बजे उसने दम तोड़ दिया। सोमवार को अंबेडकर में 9 और निजी अस्पतालों से 10 सैंपल लिए गए। अब तक रिकॉर्ड 503 संदिग्धों की सैंपलिंग की जा चुकी है, जिनमें 97 पॉजिटिव पाए गए हैं।