Move to Jagran APP

प्रदेश के प्रथम लोकसेवा केंद्र का सीएम ने किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शुक्रवार को रायपुर कलेक्टोरेट में छत्तीसगढ़ सरकार के प्रथम लोकसेवा केन्द्र का लोकार्पण और शुभारंभ किया। डॉ. सिंह ने इस अवसर पर रायपुर जिले की समस्त चार तहसीलों धरसीवां, तिल्दा, आरंग और अभनपुर के लिए भी लोकसेवा केन्द्रों का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री

By Rajesh NiranjanEdited By: Published: Sat, 28 Feb 2015 01:19 AM (IST)Updated: Sat, 28 Feb 2015 02:35 AM (IST)
प्रदेश के प्रथम लोकसेवा केंद्र का सीएम ने किया लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शुक्रवार को रायपुर कलेक्टोरेट में छत्तीसगढ़ सरकार के प्रथम लोकसेवा केन्द्र का लोकार्पण और शुभारंभ किया। डॉ. सिंह ने इस अवसर पर रायपुर जिले की समस्त चार तहसीलों धरसीवां, तिल्दा, आरंग और अभनपुर के लिए भी लोकसेवा केन्द्रों का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य शासन की ओर से दी जाने वाली विभिन्न नागरिक सेवाओं के लिए मोबाइल एप भी जनता को समर्पित किया।

prime article banner

समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोक सेवा केंद्रों की स्थापना जनसेवा एवं पारदर्शिता के लिए की जा रही है। इससे आम जनता के समय की बचत होगी तथा उन्हें लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत शासकीय सेवाएं समयबद्ध रूप से 15 दिवस के भीतर प्राप्त होंगी। समय पर सेवाएं प्राप्त नहीं होने पर उच्चाधिकारियों को जानकारी भी दी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही लोक सेवा केंद्रों का विस्तार नगरीय निकायों में भी किया जाएगा तथा मोबाइल एप के माध्यम से भी नगरीय निकायों द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं को जोड़ा जा जाएगा जिससे आम जन को सभी प्रकार के बिलों को सामूहिक रूप से पटाने, संपत्ति कर, जलकर इत्यादि की जानकारी घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त होगी। लोक सेवा केंद्र के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने आवेदक शिशिर अग्रवाल को उनके दस दिन की बेटी नेहा अग्रवाल का जन्म प्रमाण पत्र, पिंकी, केतन एवं हिमांशी को जाति प्रमाण पत्र, नेहाल कुमार रत्ती को स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र तथा अब्दुल शमीम को आय प्रमाण पत्र भी प्रदान किया।

समारोह में प्रमुख सचिव विवेक ढांढ, राजस्व और उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, कृषि और जल संसाधन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, लोक निर्माण, आवास और पर्यावरण मंत्री राजेश मूणत, धरसींवा विधायक देवजीभाई पटेल, आरंग विधायक नवीन मारकण्डेय और रायपुर उत्तर के विधायक श्रीचंद सुंदरानी सहित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शारदा वर्मा, नगर निगम रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह, छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसाइटी (चिप्स) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौरभ कुमार, कमिश्नर डॉ. बीएल तिवारी, कलेक्टर रायपुर ठाकुर रामसिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.