Move to Jagran APP

14 जिला पंचायतों में भाजपा और 11 में कांग्रेस का कब्जा

रायपुर [ब्यूरो]। प्रदेश की 25 जिला पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थित सदस्यो

By Edited By: Published: Tue, 17 Feb 2015 06:33 AM (IST)Updated: Tue, 17 Feb 2015 01:42 AM (IST)
14 जिला पंचायतों में भाजपा और 11 में कांग्रेस का कब्जा

रायपुर [ब्यूरो]। प्रदेश की 25 जिला पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थित सदस्यों ने 14 जिलों में जीत दर्ज की है, वहीं कांग्रेस समर्थित सदस्य 11 जिलों में अपना अध्यक्ष बनाने में कामयाब हुए हैं। इसमें प्रतिष्ठापूर्ण रायपुर और मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के निर्वाचन जिला राजनांदगांव में भाजपा को शिकस्त मिली है। इसी तरह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के निर्वाचन जिला दुर्ग और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के क्षेत्र सरगुजा में कांग्रेस को हार का सामना करना प़़डा। कांग्रेस को कई जिलों में क्रॉस वोटिंग की वजह से हार मिली है। वहीं ज्यादातर आदिवासी जिलों में भाजपा अध्यक्ष बनाने में सफल रही।

loksabha election banner

जिला पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश भर में गहमागहमी का माहौल रहा। राजधानी रायपुर में कांग्रेस और भाजपा समर्थित सदस्य और दोनों ही दल के पदाधिकारी ब़़डी संख्या में जिला पंचायत पहुंचे। भाजपा ने सविता चंद्राकर और कांग्रेस ने शारदा वर्मा को प्रत्याशी बनाया। वोटिंग में दोनों ही प्रत्याशी को 8-8 वोट मिले। आखिर में टॉस करके जिला पंचायत अध्यक्ष का फैसला किया गया। इसमें कांग्रेस समर्थित शारदा वर्मा ने जीत हासिल की। बेमेतरा में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार कविता साहू और दुर्ग में भाजपा समर्थित माया बेलचंदन, जशपुर जिले में भाजपा समर्थित गोमती साय, नारायणपुर में भाजपा समर्थित सरस्वती गोटा, निर्विरोध चुनाव जीतीं।

नेता पुत्र , पत्नी और भाई भी जीते

सुकमा में कांग्रेस विधायक कवासी लखमा के पुत्र हरीश लखमा जिला पंचायत चुनाव जीतने में कामयाब रहे। यहां पर सीपीआई समर्थित सदस्यों ने कांग्रेस को समर्थन दिया। इसी तरह बलरामपुर में पूर्व मंत्री रामविचार नेताम की पत्नी पुष्पा नेताम भी चुनाव जीत कर जिला पंचायत अध्यक्ष बन गई हैं। इसके पहले वे अविभाजित सरगुजा जिले की अध्यक्ष थीं। जशपुर में पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री स्व. दिलीप सिंह जुदेव के पुत्र प्रबल प्रताप सिंह चुनाव जीतने में सफल रहे।

धमतरी और गरियबंद में चुनाव कल

धमतरी और गरियाबंद जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 18 फरवरी को होगा। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही स्थानों पर जीत की रणनीति बना रही हैं। दोनों ही दलों ने अभी तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है, लेकिन जीत के दावे किए जा रहे हैं।

नवनिर्वाचित कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष

रायपुर शारदा वर्मा [कांग्रेस]

राजनांदगांव चित्रलेखा वर्मा [कांग्रेस ]

बेमेतरा कविता साहू [कांग्रेस]

कोंडागांव नरेन्द्र नेताम [कांग्रेस]

मुंगेली कृष्णा दुर्गा बघेल [कांग्रेस]

जांजगीर चांपा नंदकिशोर हरवंश [कांग्रेस]

सुकमा हरीश लखमा [कांग्रेस]

कोरिया कलावती मरकाम [कांग्रेस]

कांकेर सुभधा सलाम [कांग्रेस]

सूरजपुर अशोक जगते [कांग्रेस]

बालोद देवलाल ठाकुर [कांग्रेस]

नवनिर्वाचित भाजपा समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष

बिलासपुर दीपक साहू [भाजपा]

दुर्ग माया बेलचंदन [भाजपा]

बीजापुर जमुना चंधैया [भाजपा]

दंतेवाड़ा कमला नाग [भाजपा]

कवर्धा संतोष पटेल [भाजपा]

बलरामपुर पुष्पा नेताम [भाजपा]

रायगढ़ पुरुषोत्तम अग्रवाल [भाजपा]

महासमुंद अनिता पटेल [भाजपा]

जगदलपुर जविता मंडावी [भाजपा]

सरगुजा फुलेश्वरी पैकरा [भाजपा]

नारायणपुर सरस्वती गोटा [भाजपा]

बलौदा बाजार पूनम मार्कंडेय [भाजपा]

जशपुर गोमती साय [भाजपा]

कोरबा देवीसिंह टेकाम [भाजपा]


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.