शाह के शाही स्वागत के लिए सजी राजधानी
रायपुर [ब्यूरो]। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का छत्तीसगढ़ में शाही स्वागत की तैयारी चल रही ह
रायपुर [ब्यूरो]। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का छत्तीसगढ़ में शाही स्वागत की तैयारी चल रही है। सांइस कौलेज मैदान में शुक्रवार को भाजपा सदस्यता अभियान सम्मेलन में अमित शाह 48 हजार भाजपा पदाधिकारियों से सीधा संवाद करेंगे। इसको देखते हुए प्रदेश संगठन ने जोरदार तैयारी की है।
कार्यक्रम संयोजक राजेश मूणत ने बताया कि एयरपोर्ट पर स्टेट हैंडर पर अमित शाह का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। इसके बाद पांच हजार भाजयुमो कार्यकर्ता बाइक से हेलमेट लगाकर साइंस कॉलेज मैदान तक अगुवानी करेंगे। एयरपोर्ट से साइंस कॉलेज मैदान के बीच तीन स्थानों पर स्वागत की तैयारी है।
राजेश मूणत ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए डे़़ढ लाख वर्गफीट में पंडाल लगाया गया है। प्रदेश पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बैठने के लिए अलग-अलग मंच बनाया गया है। शाह के दौरे को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी बांटी गई है। एयरपोर्ट से लेकर सभा स्थल पर पंजीयन कराने तक की व्यवस्था पदाधिकारियों को दी गई है। कार्यक्रम स्थल पर सुबह 11 बजे से पंजीयन शुरू हो जाएगा। पंजीकृत कार्यकर्ताओं को ही सम्मेलन में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।
शाह का शहर के बाहर तीन स्थानों पर छत्तीसग़़ढी अंदाज में स्वागत होगा। एयरपोर्ट से निकले के बाद शाह का सबसे पहले फुंडहर में स्वागत होगा। इसके बाद वीआईपी तिराहा और तेलीबांधा थाने के सामने स्वागत किया जाएगा।
शाम को प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में विधायक, सांसद और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक होगी। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश में सरकार और संगठन की स्थिति पर चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि शाम को बाबा रामदेव से भी मुलाकात हो सकती है।
अमित शाह शाम को एनएच गोयल स्कूल के कार्यक्रम नवसृजन में शामिल होंगे। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और बाबा रामदेव भी शामिल होंगे। इस दौरान प्रतिभाशाली छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की घोषणा होगी।