Move to Jagran APP

सीएम हाउस घेरने निकले कांग्रेसियों का हंगामा

रायपुर [ब्यूरो]। पेंडारी नसबंदी कांड के विरोध में गुरुवार को कांग्रेसियों ने गांधी मैदान में सभा के

By Edited By: Published: Fri, 28 Nov 2014 06:21 AM (IST)Updated: Fri, 28 Nov 2014 03:07 AM (IST)
सीएम हाउस घेरने निकले कांग्रेसियों का हंगामा

रायपुर [ब्यूरो]। पेंडारी नसबंदी कांड के विरोध में गुरुवार को कांग्रेसियों ने गांधी मैदान में सभा के बाद मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने के लिए कूच किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ओसीएम चौक के पास लगाए बैरिकेड को तो़़डने की कोशिश की। प्रदर्शन में पुलिस और कांग्रेसियों के बीच जमकर झूमा-झटकी हुई। प्रदर्शन के दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल भी हो गए। पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। कांग्रेसियों ने अब 10 दिसंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री निवास घेरने की चेतावनी दी है।

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में गुरुवार को करीब सा़़ढे तीन बजे कांग्रेस विधायक, प्रदेश पदाधिकारी और हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास की तरफ आगे ब़़ढे। कांग्रेस भवन से निगम मुख्यालय, महिला थाना होते हुए कार्यकर्ता ओसीएम चौक के पास पहुंचे। पुलिस ने यहां पर प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी, लेकिन गुस्साए हजारों कार्यकर्ताओं ने इसे तो़़डने की कोशिश की। वहीं बैरिकेड पर च़़ढकर प्रदर्शनकारी सीएम हाउस की तरफ जाने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें यहां पर रोक लिया। करीब एक घंटे से भी अधिक समय तक प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने के लिए पुलिस से जूझते रहे। इस बीच प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर झूमा-झटकी हुई, लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेड को पार नहीं कर सके। घंटों प्रदर्शन के बाद पुलिस ने सभी कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।

महिलाओं ने भी दिखाया दम

प्रदर्शन में सैक़़डों की संख्या में महिला कार्यकर्ता भी मौजूद थी। प्रदेशभर से आई महिला कार्यकर्ता काफी आक्रोशित थीं। महिलाओं ने भी बैरिकेड तो़़डकर सीएम हाउस पहुंचने के लिए दम दिखाया। इस बीच महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिता रावटे सहित महिला कार्यकर्ताओं और महिला पुलिस के साथ झूमा--झटकी हुई।

दिल्ली तक करेंगे पीछा...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसग़़ढ की महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए मुख्यमंत्री निवास घेराव के बाद अब दिल्ली में प्रधानमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेसियों को 10 दिसंबर को दिल्ली आने की अपील की। बघेल ने सभा में मुख्यमंत्री पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ज्यादा दिन तक कुर्सी में नहीं रह सकते हैं और हम जानते हैं कि सिर्फ दिल्ली तक भाग सकते हैं, कांग्रेस पार्टी दिल्ली तक मुख्यमंत्री का पीछा करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.