राहुल को भूपेश ने दी रमन सरकार की गड़बड़ियों की रिपोर्ट
रायपुर [ब्यूरो]। छत्तीसगढ़ में नसबंदी से महिलाओं की मौत के मामले में प्रदेश दौरे पर आए कांग्रेस के र
रायपुर [ब्यूरो]। छत्तीसगढ़ में नसबंदी से महिलाओं की मौत के मामले में प्रदेश दौरे पर आए कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार की एक-एक गड़बड़ी और घोटाले की जानकारी दी। राहुल गांधी और भूपेश बघेल एक ही गाड़ी से बिलासपुर रवाना हुए। डेढ़ घंटे की यात्रा के दौरान भूपेश ने झीरम घाटी से लेकर सिलाई मशीन घोटाले तक की जानकारी दी।
भूपेश बघेल ने बताया कि प्रदेश में सरकारी मशीनरी के फेल होने से लेकर ब्यूरोक्रेसी के प्रभावी होने तक की जानकारी राहुल गांधी को दी गई। बिलासपुर यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए साफ संदेश दिया कि जब तक वास्तविक अपराधी को दंड नहीं मिल जाए और पी़ि़डतों का न्याय नहीं मिले, तब तक संघषर्ष करना है।
राहुल गांधी ने बिलासपुर से रायपुर तक पदयात्रा करके मुख्यमंत्री आवास के घेराव का निर्देश दिया है।
बघेल ने बताया कि पदयात्रा की तारीख अभी तय नहीं की गई है। कांग्रेस के नेता प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 125वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं। दो दिन बार आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बिलासपुर से वापसी के दौरान राहुल गांधी की गा़़डी में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव साथ आए। सिंहदेव ने भी प्रदेश में हो रही गड़बड़ियों की विस्तार से जानकारी दी है।
राहुल की वापसी के बाद कांग्रेस के नेताओं को मिलने का समय दिया गया था। एसपीजी ने पहले 52 लोगों से मिलने की अनुमति दी थी, लेकिन आखिरी समय में इसे घटाकर 25 कर दिया गया। इसके कारण कई नेताओं को राहुल गांधी से मिलने का मौका नहीं मिला। राहुल गांधी दिल्ली रवाना होने के समय भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत, धनेंद्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, अमितेश शुक्ला, किरणमयी नायक, गिरीश देवांगन, शैलेषष नितिन त्रिपाठी, सुशील शुक्ला, महेंद्र छाब़़डा, घनश्याम राजू तिवारी सहित अन्य नेता मौजूद थे।