सदस्यता के लिए भाजयुमो लगाएगा युवा चौपाल
रायपुर [ब्यूरो]। नगरीय निकाय चुनाव और सदस्यता अभियान को लेकर संभागीय कार्यालय एकात्म परिसर में भाजयु
रायपुर [ब्यूरो]। नगरीय निकाय चुनाव और सदस्यता अभियान को लेकर संभागीय कार्यालय एकात्म परिसर में भाजयुमो की बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यता के लिए युवा चौपाल लगाने का निर्णय लिया गया।
ठाकुर ने कहा कि छत्ताीसगढ़ को सिरमौर राज्य बनाने के लक्ष्य पर निरंतर आगे ब़़ढना है। छत्ताीसगढ़ कर्मठ भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए जाना जाता है। आज भाजयुमो में कई नायाब हीरे हैं। भारत युवा राष्ट्र है, क्योंकि भारत में अन्य देशों की तुलना में बड़ी संख्या में युवा हैं। मंत्री, सांसद या अन्य पद गौण हैं। हमें देशभक्तों की पार्टी के तौर पर देश में जाना जाता है। हम एक विचारधारा से जुडे़ हैं।
नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी के संबंध में उन्होंने कहा कि देश में परिस्थितियां भाजपा के अनुकूल हैं। लोगों की उम्मीदों पर केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार खरा उतरने की पूरी कोशिश कर रही है। मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार कमी की, रसोई गैस के दामों में कमी की, महंगाई पर पूर्ण नियंत्रण करने के साथ ही प्याज के दाम में भारी कमी करते हुए उसे स्थिर किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ले लाल किले से 15 अगस्त को पांच प्रमुख बिन्दुओं को रेखांकित करते हुए कहा कि हमें स्वच्छता अभियान को दिल से लेना है।
अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि अनुशासन का पालन करते हुए ठाकुर ने कहा कि हमें कड़ी मेहनत करनी चाहिए। मोदी सरकार बनने के बाद मंत्री, सांसद और अधिकारी कार्यालय में सुबह 9 बजे पहुंच जाते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि युवाओं में पहाड़ों को चूर-चूर करने की शक्ति है। भाजपा संगठन को मजबूत करने की जवाबदारी भाजयुमो पर है।
उन्होंने भाजपा के सदस्यता अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि भाजयुमो स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों में सााहिक कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों तक भाजपा की रीति-नीति पहुंचाएं और अपना सदस्य बनाएं।
महामंत्री [संगठन] राम प्रताप सिंह ने कहा कि देश में एक दौर ऐसा था, जब कांग्रेस वर्सेस ऑल चलता था, लेकिन अब परिस्थितियां बदल गई हैं। अब भाजपा वर्सेस ऑल चल रहा है। भाजपा को रोकने कई दल एक हो रहे हैं, लेकिन देश की जनता ने उन्हें नकारना शुरू कर दिया है।
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजयुमो पूरी ताकत से परचम लहराने संकल्पित है। मोर्चा नगरीय निकायों और पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाने का भी संकल्प लेता है।