जनता का दिल जीतने से खत्म होगा नक्सलवाद
रायपुर [ब्यूरो]। वामपंथी उग्रवाद की समस्या को लेकर छत्ताीसगढ़ सरकार ने विभिन्न राज्यों के अखिल भारती
रायपुर [ब्यूरो]। वामपंथी उग्रवाद की समस्या को लेकर छत्ताीसगढ़ सरकार ने विभिन्न राज्यों के अखिल भारतीय सिविल सेवा और सैन्य सेवाओं के अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय मिड कॅरियर इन्टरेक्शन का आयोजन किया है। मुख्य सचिव विवेक ढांड ने बुधवार को निमोरा स्थित छत्ताीसगढ़ प्रशासन अकादमी में तीन दिवसीय परिचर्चा के इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य सचिव ने छत्ताीसगढ़ की नक्सल समस्या पर कहा कि राज्य सरकार इन प्रभावित क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं के जरिए जनता के सामाजिक आर्थिक विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसके अलावा जनजीवन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की दृष्टि से भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
ढांड ने इन क्षेत्रों में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं सहित वहां की सामाजिक-आर्थिक और भौगोलिक परिस्थितियों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बस्तर राजस्व संभाग में वर्ष 2007 में दो नए जिले बीजापुर और नारायणपुर तथा वर्ष 2012 में वहां दो नए जिले सुकमा और कोण्डागांव का निर्माण किया। अब वहां सात जिले बन गए हैं। इससे दूर-दराज गांवों तक प्रशासन की पहुंच बनी है। लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। वहां राज्य सरकार, जिला प्रशासन और सुरक्षा बल तीनों मिलकर परस्पर समन्वय से जनता का विश्वास जीतने में कामयाब हुए हैं। नक्सल पीड़ित जिलों के बच्चों की शिक्षा पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह ने वामपंथी उग्रवाद प्रभावित इलाकों में विकास की चुनौतियां और राज्य शासन द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में व्याख्यान दिया।
अपर मुख्य सचिव डीएस मिश्रा ने इन इलाकों में मानव विकास की स्थिति और भविष्य के रोडमैप के बारे में विचार व्यक्त किए। एडीजी मुकेश गुप्ता ने वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के वर्तमान परिदृश्य पर प्रस्तुतिकरण दिया।
बस्तर के अधिकारियों ने दी जानकारी
राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष सुनिल कुमार, छत्ताीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही आयोग के सदस्य अनिल नवानी और राज्य वन विकास निगम के प्रबंध संचालक ए.बोआज ने नक्सल क्षेत्रों में विकास की चुनौतियां विषय पर समूह चर्चा में हिस्सा लिया।
प्रशासन अकादमी में तीन दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम में छत्ताीसगढ़ सरकार की ओर से सरगुजा संभाग के आयुक्त टीसी महावर, सरगुजा के पुलिस अधीक्षक पी. सुन्दरराज, सामान्य प्रशासन विभाग के संयुक्त सचिव आर. प्रसन्ना, बस्तर के मुख्य वन संरक्षक वी. रामाराव, बालाघाट [मध्यप्रदेश] के कलेक्टर वी. किरण गोपाल, मध्यप्रदेश के मुख्य वन संरक्षक एचयू खान और पीएल धीमन सहित गुजरात, छत्ताीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तार प्रदेश, झारखंड आदि राज्यों के सिविल सेवा और सैन्य सेवा के अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।
आज होगी अबूझमाड़ पर चर्चा
जेल और होमगार्ड महानिदेशक गिरधारी नायक गुरुवार को प्रस्तुतिकरण देंगे। उनके बाद रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर के स्वामीजी द्वारा उनके मिशन की ओर से अबूझमाड़ क्षेत्र में चलाए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी।
छत्ताीसगढ़ सरकार के पूर्व प्रधान मुख्य वन संरक्षक एके सिंह और राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक बीएल शरण वामपंथी उग्रवाद प्रभावित इलाकों में लघु वनोपज आधारित आजीविका के अवसरों की जानकारी देंगे। पुलिस महानिदेशक एएन उपाध्याय और एडीजी आरके विज प्रस्तुतिकरण देंगे।