हुदहुद से प्रदेश में 3 मौतें, 53 मकान ढहे
रायपुर [ब्यूरो]। चक्रवाती तूफान हुदहुद ने दो दिन में छत्तीसगढ़ में भी तबाही मचाई। मंगलवार को मुंगेली
रायपुर [ब्यूरो]। चक्रवाती तूफान हुदहुद ने दो दिन में छत्तीसगढ़ में भी तबाही मचाई। मंगलवार को मुंगेली में तीन नागरिकों की मौत हो गई। तेज हवा और बारिश के कारण 53 मकान पूरी तरह से ढह गए, 194 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। पूरे प्रदेश में खरीफ की फसल को नुकसान पहुंचा है। जिला स्तर पर इसका आकलन कराया जा रहा है। फौरी सर्वे में प्रदेश में 10 से 15 फीसदी तक नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। राज्य में हुई तबाही की रिपोर्ट भारत सरकार ने मांगी है।
प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में हुदहुद ने प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र निकलकर उत्तरी क्षेत्र का सफर तय किया। जाते-जाते कवर्धा, कोरिया, बिलासपुर, मुंगेली, दुर्ग, रायगढ़, कांकेर आदि क्षेत्रों में तबाही मचाने की कोशिश की। मुंगेली में इस दौरान जमकर तबाही मचाई। तीन नागरिकों की मौत हो गई वहीं 49 मकान ढह गए। वहीं 30 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए । जिला प्रशासन ने तीनों नागरिकों के लिए अंतिम संस्कार के लिए 10-10 हजार रुपए दिए।
दंतेवाड़ा में दो मकान गिरे
दंतेवाड़ा जिले में 39 मकानों को नुकसान पहुंचा, जिनमें दो मकान ढह गए और 37 को आंशिक क्षति पहुंची है। बिलासपुर में 12 मकान और रायपुर में इस दौरान 11 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। बस्तर जिले में 67, कोंडागांव में 13, कबीरधाम और धमतरी में 2-2 मकानों को नुकसान पहुंचा, सरगुजा में नौ मकान क्षतिग्रस्त हो गए।
फसल 10 से 12 फीसदी नुकसान
प्रदेशभर में हुई भारी बारिश के कारण फसलों को काफी नुकसान हुआ है। अधिकांश जिलों में इसका ठीक तरह से आकलन नहीं किया जा सका है। सरगुजा में आठ फीसदी, धमतरी से 10 फीसदी और कोंडागांव से 12 फीसदी फसलों के नुकसान होने की सूचना मिली है। फसलों के नुकसान के आकलन की जिम्मेदारी जिला कलेक्टरों को दी गई है।
भारत सरकार ने मांगी रिपोर्ट
प्रदेश में हुदहुद से हुए नुकसान की रिपोर्ट भारत सरकार ने मांगी है। सोमवार को मुख्य सचिव के नाम आए पत्र के साथ 14 कॉलम का फार्मेट भेजा गया है। इस फार्मेट को सभी जिलों में भेजकर राजस्व एवं आपदा विभाग कलेक्टरों से नुक सान की जानकारी मंगवाई है। विभाग की ओर से एक प्रारंभिक रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। वहीं मंगलवार को 14 जिलों की जानकारी अपडेट कराई गई।