चंद्रबाबू ने की रमन की तारीफ
By Edited By: Published: Tue, 23 Sep 2014 05:47 AM (IST)Updated: Tue, 23 Sep 2014 01:37 AM (IST)
रायपुर [ब्यूरो]। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने नया रायपुर के योजनाबद्ध विकास और प्रदेश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कम्प्यूटरीकरण और ई-गर्वनेंस के लिए भी मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह की तारीफ की।
एक दिवसीय दौरे पर आए नायडू ने सोमवार को नया रायपुर में चल रही विभिन्न विकास गतिविधियों का अवलोकन किया। नायडू ने कहा कि तेलंगाना राज्य निर्माण के बाद आंध्रप्रदेश भी अपनी नई राजधानी का निर्माण करेगा। नया रायपुर एक आदर्श परियोजना के रूप में सामने होगा। हम नया रायपुर की तरह अलग टाउनशिप विकसित करना चाहते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें