Move to Jagran APP

मुंबई से भाग रहा दुष्कर्मी बिलासपुर में पकड़ा गया

By Edited By: Published: Wed, 13 Aug 2014 05:20 AM (IST)Updated: Wed, 13 Aug 2014 01:35 AM (IST)
मुंबई से भाग रहा दुष्कर्मी बिलासपुर में पकड़ा गया

बिलासपुर [निप्र]। मुंबई से भाग रहे दुष्कर्म के एक आरोपी को आरपीएफ ने पकड़ लिया है। उसे पत्नी के साथ मुंबई-हावड़ा ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई सोलापुर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त की सूचना के बाद की गई।

loksabha election banner

सोलापुर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने दुष्कर्म के आरोपी के फरार होने की सूचना बिलासपुर रेल मंडल सुरक्षा आयुक्त कार्यालय को दी थी। सूचना थी कि मुंबई-हावड़ा ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से दुष्कर्म का एक आरोपी भाग रहा है। उसके खिलाफ नवी मुंबई थाने में धारा 376, 366 व 507 के तहत अपराध पंजीबद्ध है। वह संभवत: कोलकाता जा रहा है। कार्यालय से आरपीएफ पोस्ट को सूचना देकर अलर्ट कर दिया गया। इसके बाद आरपीएफ स्टॉफ प्लेटफार्म में तैनात होकर ट्रेन के आने का इंतजार करने लगा। ट्रेन अपने निर्धारित समय शाम 4.15 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके बाद आरोपी की तलाश की गई।

सूचना के मुताबिक उसका नाम हिरण्यमय कविराज और साथ में पत्नी के सफर करने की सूचना थी। ट्रेन में चस्पा आरक्षण सूची के आधार पर तलाशी की गई। आरक्षण चार्ट में दोनों का नाम उल्लेख था। इसके बाद आरपीएफ स्टॉफ बर्थ में पहुंचा।

एकाएक आरपीएफ को देखकर दुष्कर्म के आरोपी के होश उड़ गए। वह भागने का प्रयास भी किया, लेकिन आरपीएफ ने दोनों तरफ से घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। दोनों को आरपीएफ पोस्ट लाया गया। अभी दोनों को पोस्ट में सुरक्षा के बीच रखा गया है। साथ ही इसकी सूचना नवी मुंबई पुलिस को दे दी गई है।

आरक्षण के कारण हुई पहचान

दुष्कर्म का आरोपी ट्रेन में कोलकाता तक का आरक्षण कराया था। इसमें उसने अपना व पत्नी का नाम भी लिखा था। इसी भूल के कारण आरपीएफ को उसे पकड़ने में कुछ खास मशक्कत नहीं करनी पड़ी। इसी पहचान के कारण ट्रेन को बिना रोके छूटने से पहले ही पकड़ लिया गया।

आज पहुंचेगी मुंबई पुलिस

जानकारी के मुताबिक नवी मुंबई पुलिस रवाना हो गई है। 13 अगस्त सुबह बिलासपुर पहुंचने की उम्मीद है। जैसे ही दोनों ट्रेन से पकडे़ गए, तत्काल इसकी सूचना सोलापुर आरपीएफ को दी गई।

आरपीएफ ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वहां का स्टॉफ रवाना हो गया। मामले का खुलासा पुलिस के यहां पहुंचने के बाद होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.