मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार
By Edited By: Published: Wed, 02 Jul 2014 02:01 AM (IST)Updated: Wed, 02 Jul 2014 01:19 AM (IST)
रायपुर [ब्यूरो]। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव सहित कांग्रेस पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मोतीबाग के पास गिरफ्तार कर लिया। ये लोग धान का समर्थन मूल्य, बोनस, बिजली दर में वृद्धि, राशन कार्ड निरस्तीकरण सहित कई मुद्दों को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास घेरने निकले थे।
बाद में सभी को नि:शर्त रिहा कर दिया गया। प्रदर्शन के दौरान घड़ी चौक पर कांग्रेसियों और पुलिस के बीच झूमाझटकी हुई।
बेरिकेड तोड़ने का प्रयास करने वाले कांग्रेस नेताओं पर हलका बल प्रयोग किया गया। उधर भाजपा ने कांग्रेस के सीएम हाउस घेराव को फ्लॉप शो करार दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें