Move to Jagran APP

ट्रेन में बिछड़े दंपति को रेलवे ने मिलाया

बिलासपुर(निप्र)। इतवारी-टाटा पैसेंजर में सफर कर रहे दंपति शुक्रवार को जोनल स्टेशन में बिछड़ गए। पति गतौरा पहुंचा गया, तो पत्नी अकलतरा स्टेशन में उतर गई। दोनों ने स्टेशन मास्टर से संपर्क किया। वहां से जोनल स्टेशन मास्टर को जानकारी दी गई। बाद में उन्हें बिलासपुर भेजा गया। पिता के साथ 4 साल का बच्चा भी था। दंपति 4 वर्षीय बच्चे के साथ इतवारी स्टेशन से

By Mohit TanwarEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2016 01:07 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2016 01:54 PM (IST)
ट्रेन में बिछड़े दंपति को रेलवे ने मिलाया

बिलासपुर(निप्र)। इतवारी-टाटा पैसेंजर में सफर कर रहे दंपति शुक्रवार को जोनल स्टेशन में बिछड़ गए। पति गतौरा पहुंचा गया, तो पत्नी अकलतरा स्टेशन में उतर गई। दोनों ने स्टेशन मास्टर से संपर्क किया। वहां से जोनल स्टेशन मास्टर को जानकारी दी गई। बाद में उन्हें बिलासपुर भेजा गया। पिता के साथ 4 साल का बच्चा भी था। दंपति 4 वर्षीय बच्चे के साथ इतवारी स्टेशन से आसनसोल जा रहे थे। सुबह 8.25 बजे ट्रेन बिलासपुर स्टेशन पहुंची। यहां पत्नी कुछ सामान लेने के नीचे उतर गई। उसी समय ट्रेन चल पड़ी। वह हड़बड़ाते हुए दूसरे कोच में चढ़ गई। इधर पति को लगा कि पत्नी स्टेशन में छूट गई। वह ट्रेन के गतौरा स्टेशन पहुंचे ही उतर गया। पत्नी ने कोच में पहुंची देखा तो पति और बच्चा गायब था। ऐसे में वह अकलतरा स्टेशन में उतर गई। बच्चे के साथ पिता गतौरा स्टेशन मास्टर के पास पहुंचा और उन्हें जोनल स्टेशन में पत्नी के छूटने की जानकारी दी। स्टेशन मास्टर ने तत्काल बिलासपुर स्टेशन मास्टर को सूचना भेजी। इसके बाद महिला के लिए अलाउंसमेंट किया गया। थोड़ी देर बात अकलतरा स्टेशन मास्टर ने महिला यात्री की सूचना दी। इसके बाद जोनल स्टेशन से अकलतरा व गतौरा स्टेशन मास्टर को कहा गया कि रायगढ़ लोकल से दोनों को बिलासपुर भेजें। दंपति इस ट्रेन से बिलासपुर पहुंचे। इसके बाद उन्हें मिलाया गया। पति व बच्चे को देखकर महिला यात्री अपने आंसू नहीं रोक पाई। बाद में दोनों को दूसरी ट्रेन में आसनसोल के लिए रवाना किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.