होमगार्ड ने किया विवाहिता से दुष्कर्म
By Edited By: Published: Wed, 20 Mar 2013 08:13 AM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2013 08:15 AM (IST)
जशपुर/कुनकुरी। होमगार्ड के एक जवान ने घर में घुसकर विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, परंतु डॉक्टरी मुलाहिजा के दौरान वह अस्पताल से भाग निकला। धारा 450, 376 के तहत जुर्म दर्ज कर पुलिस आरोपी होमगार्ड की पतासाजी में जुट गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार नारायणपुर थानाक्षेत्र के ग्राम चारभठ्ठी निवासी आरोपी 28 वर्षीय मदनमोहन यादव होमगार्ड का जवान है। यादव को कुनकुरी पुलिस ने अपने थाने में पदस्थ कर रखा था। यादव पर ग्राम भण्डारटोली की 27 वर्षीय एक विवाहिता ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना 15 मार्च की है। घटना वाले दिन वह घर पर अकेली थी। आरोपी ने घर घुसकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें