Move to Jagran APP

21 साल में NIFTY ने तय किया 1000 से 10000 तक का सफर

जानिए कैसे निफ्टी ने 21 वर्षों में 1000 से 10,000 तक का सफर तय किया है

By Surbhi JainEdited By: Published: Wed, 26 Jul 2017 01:32 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jul 2017 01:40 PM (IST)
21 साल में NIFTY ने तय किया 1000 से 10000 तक का सफर
21 साल में NIFTY ने तय किया 1000 से 10000 तक का सफर

नई दिल्ली (जेएनएन)। बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में बढ़त जारी है। मंगलवार को निफ्टी ने पहली बार 10,000 का स्तर पार किया था। बुधवार के सत्र में एक बार फिर निफ्टी ने इस स्तर को पार किया है। निफ्टी का रिकॉर्ड हाई 10,025 का स्तर रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि निफ्टी ने 9000 से 10,000 तक का सफर 91 सत्रों में पूरा किया है।

loksabha election banner

निफ्टी ने वर्ष 1996 में 1000 के स्तर से शुरुआत की थी। बीते 21 वर्षों में निफ्टी 1000 से 10,000 तक पहुंच गया है-

  • वर्ष 1996- निफ्टी 1000 की बेस वेल्यू के साथ लॉन्च हुआ 
  • वर्ष 2004- करीब आठ वर्ष बाद 2 दिसंबर को निफ्टी ने 2000 का स्तर छुआ। साथ ही निवेशकों की राशि भी दो गुना कर दी गई
  • वर्ष 2006- निफ्टी ने 30 जनवरी, 2006 को 3000 का आकड़ा छुआ
  • दिसंबर 2006- निफ्टी ने लॉन्च होने के एक दशक बाद एक दिसंबर, 2006 को 3000 से 4000 के स्तर पर पहुंच गया
  • वर्ष 2007- निफ्टी ने महज 10 महीनों में 27 सितंबर, 2007 को 5000 का स्तर छुआ
  • दिसंबर, 2007- निफ्टी ने 11 दिसंबर, 2007 को 6000 का स्तर छुआ। मात्र तीन महीनों में निफ्टी 5000 से 6000 के स्तर पर पहुंच गया।
  • वर्ष 2014- साल 2007 के बाद निफ्टी ने अगली 1000 अंक की छलांग पूरे सात वर्षों के बाद लगाई। इस साल देश में लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत की संभावनाओं के चलते यह तेजी देखने को मिली थी।
  • सितंबर, 2014- लोकसभा चुनाव में बीजेपी के जीतने के बाद कई इकोनॉमिक रिफॉर्म्स देखने को मिले। इसके चलते एक सितंबर, 2014 को निफ्टी ने 8000 के स्तर को छुआ।
  • वर्ष 2017- निफ्टी को 8000 से 9000 तक आने में तीन वर्षों का समय लगा। 14 मार्च, 2017 को विदेशी निवेशकों की ओर से की गई भारी खरीदारी के चलते निफ्टी ने 9000 का स्तर छुआ
  • 25 जुलाई, 2017- सरकार के इकोनॉमिक रिफॉर्म्स, जीएसटी व्यवस्था और कंपनियों की ओर से जारी किए गए वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही के नतीजों के चलते निफ्टी ने 10,000 का स्तर छुआ। साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से रेट कट की संभावना, फॉरेक्स रिजर्व और अच्छे मॉनसून की वजह से भी यह तेजी देखने को मिल रही है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.