Move to Jagran APP

अजय त्यागी सिर्फ तीन वर्ष तक संभालेंगे सेबी प्रमुख की जिम्मेदारी, पहले 5 साल के लिए हुई थी नियुक्ति

सेबी प्रमुख के पद पर नियुक्त किए गए अजय त्यागी 3 वर्ष तक अपनी सेवाएं देंगे

By Praveen DwivediEdited By: Published: Fri, 17 Feb 2017 06:21 PM (IST)Updated: Fri, 17 Feb 2017 06:25 PM (IST)
अजय त्यागी सिर्फ तीन वर्ष तक संभालेंगे सेबी प्रमुख की जिम्मेदारी, पहले 5 साल के लिए हुई थी नियुक्ति
अजय त्यागी सिर्फ तीन वर्ष तक संभालेंगे सेबी प्रमुख की जिम्मेदारी, पहले 5 साल के लिए हुई थी नियुक्ति

नई दिल्ली। बीते सप्ताह सेबी प्रमुख के पद पर नियुक्त किए गए अजय त्यागी 3 वर्ष तक अपनी सेवाएं देंगे। जबकि पहले उनका कार्यकाल 5 वर्ष तय किया गया था। यानी उनके कार्यकाल में दो वर्षों की कटौती कर दी गई है। वरिष्ठ सीनियर आईएस ऑफिसर अजय त्यागी ने बाजार नियामक सेबी के अध्यक्ष पद पर अपनी नियुक्ति की घोषणा के एक दिन बाद कहा था कि यह एक बड़ी जिम्मेदारी है और वह इसको संभालने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

loksabha election banner

त्यागी ने वित्त मंत्रालय के साथ सेबी के निदेशक मंडल और अधिकारियों की बजट के बाद होने वाली बैठक के बाद कहा था, मुझे वहां जाना है, यह एक बड़ी जिम्मेदारी है और मुझे उसका इंतजार है। यह यूके सिन्हा की जगह लेंगे। सिन्हा ने सेबी की कमान साल 2011 में तीन वर्षों के लिए संभाली थी।

लेकिन फरवरी 2016 में मौजूदा सेबी प्रमुख के कार्यकाल को विस्तार देते हुए 1 मार्च 2017 तक के लिए बढ़ा दिया गया था। सेबी (भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड) के अध्यक्ष के रूप में अजय त्यागी पूंजी बाजार की सिक्योरिटीज के कारोबार और बाजार व्यवस्था के विनियमन, निगरानी और नियंत्रण के साथ साथ जिंस वायदा बाजार के विनियमन का कारोबार भी देखेंगे।

कौन हैं अजय त्यागी:
जानकारी के मुताबिक सेबी प्रमुख पद की रेस में आर्थिक मामलों के मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव अजय त्यागी का नाम सबसे आगे चल रहा था। नए चेयरमैन की नियुक्ति के लिए एक सर्च कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी ने 8 नामों की सिफारिश की थी, जिनमें दो नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया। इन दोनों नामों में आर्थिक मामलों के मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव अजय त्यागी और ऊर्जा मंत्रालय के सचिव पी के पुजारी प्रमुख थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.