सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डिजिटल इकोनॉमी में 2020 तक 50 लाख से 70 लाख नए रोजगार पैदा होंगे

By Surbhi JainEdited By:
Published: Sat, 16 Sep 2017 11:25 AM (IST)

केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा है कि हरियाणा में डिजिटल क्रांति की जरूरत है

डिजिटल इकोनॉमी में 2020 तक 50 लाख से 70 लाख नए रोजगार पैदा होंगे
डिजिटल इकोनॉमी में 2020 तक 50 लाख से 70 लाख नए रोजगार पैदा होंगे

नई दिल्ली (पीटीआई)। देश में बढ़ती डिजिटल इकोनॉमी से वर्ष 2020 तक 50 लाख से 70 लाख नए रोजगार पैदा होने की संभावना है। यह बात शुक्रवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कही है। प्रसाद का कहना है कि देश के विकास को लेकर केंद्र की जो प्रतिबद्धता है उसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक किफायती और समावेशी तकनीक पहुंचाना जरूरी है। इससे लोगों में विकास और संपन्नता में इजाफा होगा।

प्रसाद ने डिजिटल हरियाणा समिट में कहा, “देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और वर्ष 2020 तक उम्मीद की जा रही है कि यह 50 लाख से 70 लाख रोजगार अवसर सृजित करेगी।” इस कार्यक्रम को आईटी बॉडी नैस्कॉम ने आयोजित किया था। प्रसाद ने राज्य की ओर से लॉन्च की गई साइबर सिक्योरिटी पॉलिसी का स्वागत किया और कहा हरियाणा देश का पहला राज्य है जिसने इस तरह की पॉलिसी लागू की है।

हरियाणा में हजारों भारतीय और वैश्विक टेक कंपनियों का आधार है और इस राज्य में इलेक्ट्रॉनिक्स व मोबाइल निर्माता के तौर पर हब बनने की क्षमता है। उन्होंने राज्य सरकार को भरोसा दिलाया है कि केंद्र हर मुमकिन मदद करेगा। साथ ही यह भी कहा कि हरियाणा में डिजिटल क्रांति की जरूरत है और उद्यमियों को इस डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को गांवों तक पहुंचाना चाहिए।