सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Paytm पेमेंट बैंक के बोर्ड ने 60 करोड़ रुपए के राइट इश्यू को मंजूरी दी

By Praveen DwivediEdited By:
Published: Wed, 06 Sep 2017 12:39 AM (IST)

शर्मा को 3.06 करोड़ शेयर जारी किए जाएंगे जबकि One97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड को 2.34 करोड़ शेयर दिए जाएंगे

Paytm पेमेंट बैंक के बोर्ड ने 60 करोड़ रुपए के राइट इश्यू को मंजूरी दी
Paytm पेमेंट बैंक के बोर्ड ने 60 करोड़ रुपए के राइट इश्यू को मंजूरी दी

नई दिल्ली (जेएनएन)। पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड ने पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा सहित मौजूदा शेयरधारकों के लिए 60 करोड़ रुपये के एक राइट्स इश्यू को मंजूरी दे दी है। फर्म ने यह जानकारी एक नियामकीय फाइलिंग (रेग्युलेटरी फाइलिंग) में दी है।

पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने अपनी फाइलिंग में कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय से कहा है बोर्ड की सहमति के मुताबिक सही आधार पर राइट इश्यू जारी करने की अनुमति दी जाती है। इसमें 10 रुपए की फेस वैल्यू के साथ कंपनी के 6,00,00,000 इक्विटी शेयर निवेशकों के लिए जारी किए जाएंगे। इन निवेशकों में शर्मा, One97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड और One97 कम्यूनिकेशंस इंडिया लिमिटेड शामिल हैं।

शर्मा को 3.06 करोड़ शेयर जारी किए जाएंगे जबकि One97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड को 2.34 करोड़ शेयर दिए जाएंगे। One97 कम्युनिकेशंस इंडिया को साठ लाख शेयर जारी किए जाएंगे। दस्तावेज के मुताबिक यह संकल्प 25 जुलाई 2017 को कंपनी की बोर्ड बैठक में पारित किया गया था।

पेटीएम ने इसी साल की शुरुआत में अपने पेटीएम बैंक की शुरुआत की है। शर्मा पेटीएम पेमेंट बैंक में अधिकांश हिस्सेदारी रखते हैं, जबकि बाकी की हिस्सेदारी अलीबाबा समर्थित One97 कम्युनिकेशंस की है। हालांकि इस चीनी इकाई की पेमेंट बैंक में सीधे तौर पर कोई हिस्सेदारी नहीं है।

गौरतलब है कि पिछले साल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने देश में वित्तीय समावेशन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से भुगतान बैंकों की स्थापना के लिए 11 संस्थाओं को मंजूरी दे दी थी।