सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोना हुआ सस्ता, जानिए क्या रही वजह

By Praveen DwivediEdited By:
Published: Sat, 16 Sep 2017 04:11 PM (IST)Updated: Sat, 16 Sep 2017 08:07 PM (IST)

शनिवार के कारोबार में सोने चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है

सोना हुआ सस्ता, जानिए क्या रही वजह
सोना हुआ सस्ता, जानिए क्या रही वजह

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। शनिवार को सोना 50 रुपए टूटकर 30,850 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर आ गया है। सोने में इस गिरावट की प्रमुख वजह वैश्विक बाजार में कम रुझान और घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से सुस्त मांग को माना जा रहा है।

वहीं चांदी ने भी सोने की तरह सुस्ती दिखाई। दिन का कारोबार खत्म होने तक चांदी 200 रुपए टूटकर 41,400 रुपए प्रतिकिलोग्राम के स्तर पर आ गई। इसकी वजह इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की कमजोर उठान को माना जा रहा है।

व्यापारियों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर कमजोर रुझान, जापान के ऊपर से नार्थ कोरिया का हालिया मिसाइल परीक्षण और अमेरिका में महंगाई के मजबूत आंकड़ों ने एक और ब्याज दर बढ़ोतरी की संभावनाओं को तेज कर दिया है। इसकी प्रमुख वजह सोने की कीमतों में गिरावट आना है। वहीं घरेलू बाजार में स्थानीय जौहरी और खुदरा विक्रेताओं की ओर से कमजोर मांग, जो कि मौजूदा श्राद्ध दिनों के चलते भी देखने को मिल रही है, ने भी कीमतों पर दबाव डाला है।

अगर वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में शुक्रवार के कारोबार में सोना 0.74 फीसद गिरकर 1,319.20 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.27 फीसद गिरकर 17.54 डॉलर प्रति औंस पर आ गई थी। इसके अलावा अगर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो शनिवार को 99.9 और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 50 रुपए टूटकर 30,850 और 30,700 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। हालांकि गिन्नी के भाव मात्र 24,700 रुपए 8 ग्राम प्रति पीस पर बंद हुए।