Move to Jagran APP

सरकारी नौकरियों में सीधी भर्ती में आई 89 फीसद की गिरावट: सरकार

साल 2013 के मुकाबले साल 2015 में केंद्रीय सरकारी नौकरियों में प्रत्यक्ष भर्ती में 89 प्रतिशत की गिरावट आई है।

By Praveen DwivediEdited By: Published: Wed, 29 Mar 2017 06:40 PM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2017 06:42 PM (IST)
सरकारी नौकरियों में सीधी भर्ती में आई 89 फीसद की गिरावट: सरकार
सरकारी नौकरियों में सीधी भर्ती में आई 89 फीसद की गिरावट: सरकार

नई दिल्ली: लोकसभा में बुधवार को जानकारी दी गई है कि साल 2013 के मुकाबले साल 2015 में केंद्रीय सरकारी नौकरियों में प्रत्यक्ष भर्ती में 89 प्रतिशत की गिरावट आई है। सीधी भर्तियों के माध्यम से की गई कुल नियुक्तियों में गिरावट दिखी। साल 2013 में यह आंकड़ा 1,51,841 का था, साल 2014 में यह 1,26,261 हो गया और साल 2015 आते आते यह 15,877 के स्तर पर आ गया। साल 2013 के मुकाबले ये सीधे तौर पर 89 फीसद की गिरावट है। यह जानकारी सदन में प्रस्तुत किए गए डेटा के जरिए सामने आई है।

loksabha election banner

इतना ही नहीं साल 2013 के मुकाबल साल 2015 में केंद्रीय सरकारी नौकरियों में आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारो की सीधी भर्तियों में भी 90 फीसद की गिरावट देखने को मिली है। एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, कार्मिक, सार्वजनिक शिकायत एवं पेंशन राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने केंद्रीय सरकार की नौकरियों मंे सीधी भर्ती के माध्यम से की गई नियुक्तियों के संबंध में डेटा प्रदान किया। 74 मंत्रालयों के लिए प्रदान किए गए आंकड़े बताते हैं कि करीब 92,928 उम्मीदवार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछला वर्ग से आते हैं जिनकी भर्ती साल 2013 के दौरान सीधी भर्ती के माध्यम से की गई थी।

सरकारी डेटा के मुताबिक साल 2014 के लिए यह आंकड़ा गिरकर 72,077 (69 मंत्रालय) पर आ गया, जो साल 2015 के दौरान गिरकर 8,436 (50 मंत्रालय) पर आ गया। साल 2013 के मुकाबले यह 90 फीसद की तेज गिरावट है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.