सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'Angry Birds' गेम बनाने वाली कंपनी अब होगी शेयर बाजार में लिस्ट, जानिए

By Praveen DwivediEdited By:
Published: Tue, 05 Sep 2017 11:00 PM (IST)Updated: Wed, 06 Sep 2017 07:58 AM (IST)

नैस्डेक के मुताबिक रोविओ अपने शेयर्स को सूचीबद्ध करवा सकता है

'Angry Birds' गेम बनाने वाली कंपनी अब होगी शेयर बाजार में लिस्ट, जानिए
'Angry Birds' गेम बनाने वाली कंपनी अब होगी शेयर बाजार में लिस्ट, जानिए

नई दिल्ली (जेएनएन)। फिनिश मोबाइल गेम्स और एनीमेशन स्टूडियो रोविओ एंटरटेनमेंट लिमिटेड हेलसिंकी में अपने शेयरों को सूचीबद्ध कराने पर विचार कर रही है। यह जानकारी मंगलवार को नैस्डेक ने दी है। हालांकि नैस्डेक ने इसके बारे में ज्यादा और आगे की जानकारी नहीं दी है लेकिन उसने इतना जरूर बताया है कि रोविओ की ओर से मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने का एक कारण था।

बीते कुछ सालों के दौरान लगातार गिरती आय, तेजी से जाती लोगों की नौकरियों और पुर्नगठन के बाद साल 2016 के दौरान रोविओ मुनाफा कमाने के रुख की ओर लौटा है। इसकी प्रमुख वजहों की अगर बात करें तो एंग्री बर्ड पर बनी थ्री डी फिल्म और ठीक ठाक ढंग से सुधर रही इसके खेलों की बिक्री को इनमें प्रमुख माना जा सकता है।

रोविओ पर 70 फीसद मालिकाना हक काज हेद के पास है जो कि कंपनी के को-फाउंडर निक्लस हेद के अंकल हैं। अगर कंपनी में अन्य निवेशकों की बात करें तो इसमें वेंचर फर्म एस्सेल पार्टनर्स और एटामिको शामिल हैं।