आपको 1 रुपए का नोट बना सकता है करोड़पति, जानिए कैसे
क्या आप सोच सकते हैं कि 1 रुपए का नोट किसी को करोड़पति भी बनवा सकता है, लेकिन यह पूरी तरह से सच बात है
नई दिल्ली (जेएनएन)। 1 रुपए के नोट का आज के समय में कोई महत्व नहीं है। बाजार में 1 रुपए का नोट अब कभी कभार ही दिखता है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल ग्रामीण इलाकों में होने वाली शादियों के मौकों पर जरूर किया जाता है। लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि एक रुपए का नोट किसी को करोड़पति बनवा सकता है। नहीं न। लेकिन इस बार यहां पर आप गलत हैं क्योंकि यही एक अकेला ऐसा नोट है जो कि आपको करोड़पति बना सकता है।
आखिर कैसे होगा यह: अधिकांश लोग बमुश्किल ही करेंसी नोट के नंबर्स को देखते हैं। आपको अकसर ऐसे नोट मिलेंगे जिसके रेयर या यूनिक नंबर होते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी मौजूद हैं जो इन्हीं रेयर नंबर वाले नोट्स कलेक्ट करते हैं और आपको उसके लिए लाखों और करोड़ों रुपए देने को तैयार भी हो जाते हैं। अगर आपके पास ऐसे कोई नोट है तो आप भी करोड़पति बन सकते हैं।
ई-कॉर्मस साइट ईबे आपको यह मौका देती है। इस साइट पर आप एक रुपए से 1000 रुपए तक के यूनिक नोट्स करोड़ों में बेच सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे कुछ खास नोट्स के बारे में जो आपको करोड़पति बना सकते हैं:
- नोट्स की अलग-अलग कैटेगरीज है जिसमें मिसप्रिंट, मिसिंग सीरियल नंबर्स, फैंसी नंबर्स, 786 सीरीज आदि।
- मोंटेंक सिंह अहलूवालिया के हस्ताक्षर वाले एक रुपए के नोट के ईबे पर 11 लाख रुपए मिल सकते हैं।
- दुर्लभ 1000 रुपए के नोट की कीमत 1 करोड़ रुपए है। इस नोट में यूनिक नंबर है और इसमें प्रिंटिंग डिफेक्ट है।
- दो 100 रुपए के नोट की कीमत 2.5 लाख रुपए है क्योंकि इसका नंबर 786 है जिसके बाद छह शून्य है।
- कुछ नोट्स पर मिसप्रिंट्स होती हैं, वहीं कुछ में सीरियल नंबर नहीं होते हैं। इन नोट्स की कीमत लाखों में है।