पांच साल की मासूम ने खोला मां की हत्या का यह राज ...जानिए
पत्नी ने अवैध संबंध का विरोध किया तो पति दरिंदा बन गया। उसने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और इसे आत्महत्या की शक्ल देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया।
पश्चिम चंपारण [जेएनएन]। अवैध संबंध में बाधक बनी पत्नी का पति ने गला घोंट दिया। इतना ही नही, घटना को गलत मोड़ देने के लिए शव को एक पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का रंग देने की भी कोशिश की। लेकिन मृतका की पांच साल की अबोध बेटी ने घटना का राज खोल दिया।
जानकारी के अनुसार शेखवा वसंतपुर निवासी अब्दुल्लाह की 25 वर्षीय पत्नी गैसुल बानो हमेशा अपने पति के अवैध संबंध का विरोध करती थी। इस मामले को लेकर गांव में कई बार पंचायती भी हो चुकी थी। अब्दुल्लाह अपनी पत्नी को हमेशा प्रताडि़त करता था, जबकि उसके पिता शेख मोस्तकीम एवं मां हमेशा दोनों के बीच बेहतर संबंध के प्रयास में लगे रहते थे।
खुलासा : ISIS जिहादियों के लिए सीरिया भेजी जा रहीं बिहारी लड़कियां
बीती रात अब्दुल्लाह व उसकी पत्नी जैबू नेशा के बीच फिर तकरार हुई। इस बार अब्दुल्लाह को इतना गुस्सा आया कि उसने पत्नी को फर्श पर पटककर उसका गला घोंट दिया। मृतका की पांच वर्षीय अबोध बच्ची ने बताया कि उसने मां को बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रही।
पटना की लड़की ने पहले ही बता दिया था, कश्मीर में होगा आतंकी हमला
मृतका के तीन अबोध बच्चे हैं। इसमे सबसे छोटी छह महीने की है। मैनाटांड थाना प्रभारी ने बताया कि इस कांड के आरोपी अब्दुल्लाह तथा उसकी भाभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।