अस्पताल की खिड़की तोड़कर भागा VTR के बाघों का शिकारी
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघों के शिकार के आरोप में गिरफ्तार कुख्यात नरसिंह गुरु एमजेके अस्पताल के कैदी वार्ड से अस्पताल के शौचालय की रौशनदान तोड़कर फरार हो गया है।
पश्चिम चंपारण [जेएनएन]। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व मे बाघ का शिकार करने के आरोप मे गिरफ्तार नरसिंह गुरु नगर के महारानी जानकी कुंवर अस्पताल के कैदी वार्ड से इलाज के दौरान फरार हो गया। उसे दो दिन पूर्व ह्दय रोग की शिकायत पर अस्पताल में लाया गया था।
घटना की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। नरसिंह को करीब छह माह पूर्व बाघ के शिकार करने के आरोप में पकड़ा गया था। वह बाल्मीकि नगर के गनौली का निवासी बताया गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह नरसिंह गुरु कैदी वार्ड में शौच करने गया था। इसी दौरान शौचालय के रोशनदान को तोड़ वह फरार हो गया हो गया।
नरसिंह गुरु कुख्यात वन तस्कर हरि गुरु का भाई बताया गया है। हरि गुरु भी बाघ के शिकार करने के मामले में जेल में बंद था। जेल में ही ह्दयगति रुकने से उसकी मौत हो गई थी।
पढ़ेंः महिला आयोग ने कहा, लड़की से दुष्कर्म हुआ, छिपाता रहा प्रशासन
एमजेके अस्पताल से कैदियों के फरार होने का यह कोई पहला मामला नहीं है।
इसके पूर्व भी कैदी एमजेके अस्पताल से फरार हो चुके हैं।.कुछ ही दिन पूर्व जिला प्रशासन ने कैदी वार्ड की जर्जर स्थिति को देख वार्ड को मरम्मत कराने का निर्देश अस्पताल प्रशासन को दिया था। निर्देश के आलोक में कुछ कार्रवाई भी हुई लेकिन मुकम्मल कारवाई नहीं होने से कुख्यात नरसिंह गुरु शुक्रवार को फरार हो गया।
पढ़ेंः गृहमंत्रालय ने दी मंजूरी, कमर दर्द के इलाज के लिए दिल्ली जाएंगे शहाबुद्दीन