शिक्षकों ने किया पुतला दहन
बेतिया। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ लौरिया इकाई की ओर से हड़ताल के सातवें दिन मुख्यमंत्री का पुत
By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Apr 2017 03:02 AM (IST)Updated: Wed, 26 Apr 2017 03:02 AM (IST)
बेतिया। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ लौरिया इकाई की ओर से हड़ताल के सातवें दिन मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। उसके पहले शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के पुतला के साथ सरकार विरोधी नारे लगाते हुए मुख्यालय का भ्रमण किया। इसके बाद प्रखंड कायार्लय परिसर में पुतला दहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने की। मौके पर उपस्थित जिलाध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि मांगे पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगा। मौके पर विनय शंकर देव, तेजनारायण पांडेय, तफसीर बसर, दिनेश शर्मा, मुन्नीलाल यादव, संतोष गिरि, सुदामा दास, दशरथ साह, अरसुल मजीद, अखिलेश्वर यादव, शैलेश राव, परवेज आलम, शिवपूजन शर्मा सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें