किसान वैज्ञानिक तरीके से करें खेती
बगहा। गुरुवार को भितहा प्रखंड मुख्यालय में कृषि विभाग द्वारा रबी महाअभियान प्रशिक्षण सह उत्पादन वितर
बगहा। गुरुवार को भितहा प्रखंड मुख्यालय में कृषि विभाग द्वारा रबी महाअभियान प्रशिक्षण सह उत्पादन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ मो. मुस्ताक अहमद, सी.ओ. चाँदबिहारी शरण, बीससूत्री अध्यक्ष विभव राय, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि ललन कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिह एवं कृषि पदाधिकारी त्रिलोकी ठाकुर ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। वही कार्यक्रम में रवि के फसल के बुआई के बारे विधिवत बतलाया गया कि गेहूं, मसूर, दलहन, तिलहन, फसलों कि बुआई वैज्ञानिक विधि से करके पैदावार बढायें तथा सरकार द्वारा चलायी जा रही मुख्यमंत्री तीव्र ग्राम बीज योजना, जिरो टीलेज बीज योजना,श्रीविधि बीज योजना,के तहद सरकार द्वारा अनुदानित दर पर बीज दिये जाते हैं। जिसमें आप लोग खेती कर फैदावार बढावें। वहीं किसानों के बीच अपनी बात को रखते हुए विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह ने कहा कि जिरो टिलेज बुआई से पैदावार में दुगना वृद्धि होती है। वहीं प्रमुख प्रतिनिधि ललन कुशवाहा ने कहा कि प्रखंड स्तर पर प्रत्येक पंचायतों में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कृषि योजनाओं का चयन मे पारदर्शीता होनी चाहिए। तथा सभी किसानों को लाभ मिलना चाहिए। वहीं बीससुत्री अध्यक्ष विभव राय ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ समुचित रूप से किसानों के बीच पहुंचना चाहिए। वहीं बीडीओ ने उपस्थित सभी किसानों का अभिवादन करते हुए सरकारी योजनाओं के लाभ लेने के बारे मे किसानों को बताया। कार्यक्रम में उपप्रमुख तबरेज आलम, मुखिया सुभान अंसारी, भोला साह, सरपंच संजय मिश्रा, राजेश ठाकुर, विनोद यादव तथा सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।