Move to Jagran APP

देवी स्थान मंदिर का दीप प्रज्ज्वलन होगा आकर्षण

बेतिया। नगर के देवीस्थान मंदिर दुर्गा पुजा की एक अलग महानता है। पिछले 28 सालों से यहां मूर्ति पूजा क

By Edited By: Published: Sun, 25 Sep 2016 03:01 AM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2016 03:01 AM (IST)
देवी स्थान मंदिर का दीप प्रज्ज्वलन होगा आकर्षण

बेतिया। नगर के देवीस्थान मंदिर दुर्गा पुजा की एक अलग महानता है। पिछले 28 सालों से यहां मूर्ति पूजा का आयेाजन किया जाता रहा है। सर्व प्रथम 1988 में यहां पूजा आरंभ की गई। इस वर्ष यहां की पूजा सबसे खास मानी जा रही है। इस बार चलंत मूर्ति का यहां विशेष आकर्षण होगा। मां दुर्गा महिषासुर से युद्ध कर उसे पराजित करेंगी। राक्षस से लेकर मां की सवारी भी चलंत बनायी जा रही है। सबसे खास यह है कि नवरात्र के पहले दिन से हीं कुंवारी कन्याओं द्वारा संध्या में दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा को और भी आकर्षक बनाने की योजना रखी गई है। पूजा में इस बार भव्य पंडाल के साथ इलेक्ट्रिक लाइटों से पूरे परिसर को सजाया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए यहां अलग से इंतजाम किया गया है। पूजा पंडाल तक पहुंचने के लिए महिला व पुरूष वर्ग के लिए अलग अलग व्यवस्था की जा रही है। पूजा पंडाल को भव्य रूप देने के लिए चार तोरणद्वार बनाया जा रहा है। नवरात्र में यहां श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगती है। देवी मां की प्रतिमा होने के कारण दूर दराज से लोग यहां पहुंचते हैं। ऐसी मान्यता है कि नवरात्र में यहां जो भी पूजा करता है उसकी मनोकामना पूर्ण होती है। इस वर्ष आयोजन समिति में अवध किशोर सिन्हा, कन्हैया अग्रवाल, अर्जन सोनी, कृष्णा शुक्ल, दीपक वर्मा, रविंद्र प्रसाद, सुधीर जायसवाल, बिल्लू सोनी और राजेश पांडेय सहित अन्य कई लोगों का सराहनीय योगदान है। पूजा स्थल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह शहर के बीचो बीच स्थित है। इस कारण यहां पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं की अधिक भीड़ पहुंचती है। जो काफी आकर्षण प्रदान करती है। पूजा की तैयारी के साथ साथ सुरक्षा व्यवस्था का भी यहां पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.