पल्लवी के परिजनों को दिलाएंगे न्याय
बिहार की जुड़ो कराटे चैम्पियन रही पल्लवी के साथ दुष्कर्म और हत्या कांड में अभियुक्तों की रिहाई समाज और व्यवस्था पर हमला है। भाकपा माले राज्य स्थाई समिति सदस्य विरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने कहा है कि नीतीश राज में दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यक और महिलाओं के हुए नरसंहारों के दोषियों की रिहाई की तरह पल्लवी बल्तकार एवं हत्या कांड में अभियुक्तों की रिहाई हुयी है।
बेतिया। बिहार की जुड़ो कराटे चैम्पियन रही पल्लवी के साथ दुष्कर्म और हत्या कांड में अभियुक्तों की रिहाई समाज और व्यवस्था पर हमला है। भाकपा माले राज्य स्थाई समिति सदस्य विरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने कहा है कि नीतीश राज में दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यक और महिलाओं के हुए नरसंहारों के दोषियों की रिहाई की तरह पल्लवी बल्तकार एवं हत्या कांड में अभियुक्तों की रिहाई हुयी है। यह रिहाई बताती है कि दबंगों का कानून व्यवस्था से उपर राज चल रहा है न तो उनके अत्याचार के खिलाफ कोई गवाही दे सकता और न ही बिहार सरकार द्वारा नियुक्त सरकारी अधिवक्ता व तंत्र पीड़ितों के न्याय के पक्ष में है। भाकपा माले नेता ने कहा है कि यदि पीड़िता के पक्ष में साक्ष्य जुटाने और गवाहों की सुरक्षा देने की गारंटी की गई होती तो मृत पल्लवी को न्याय मिलता। उन्होने पल्लवी के परिजनों के साथ न्याय के लिए संघर्ष करने और मामले को उच्च न्यायालय में ले जाने की बात कही। उन्होने आक्रोश जताते हुए कहा कि दोषियों को मुक्त होने का मामला मानवीय और लोकतांत्रिक अधिकारों की हत्या की तरह है।