पढ़ाई के साथ साथ खेल भी जरूरी
बेतिया। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल पर भी ध्यान देना चाहिए। आज रियो ओलंपिक में महिलाओं के खेल से
बेतिया। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल पर भी ध्यान देना चाहिए। आज रियो ओलंपिक में महिलाओं के खेल से हम संतुष्ट तो हैं लेकिन भारत जैसे देश के खिलाड़ियों को और अच्छे प्रदर्शन की जरुरत है। उक्त बातें हरदेव प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विश्व खेल दिवस के मौके पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए वाल्मीकिनगर विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ ¨रकू सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि आप भारत के भविष्य हैं। आपकी प्रगति में ही देश की प्रगति है। इस दौरान उन्होंने विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया। प्रधानाध्यापक प. भरत उपाध्याय ने बच्चों के लिए विद्यालय में खेल सामग्री की अनुचित व्यवस्था कराने की मांग की। उन्होंने कहां कि विद्यालय में जिमखाना तो है लेकिन उसे मरम्मत करने की जरुरत है। मधुबनी पंचायत के मुखिया सुमित चौहान ने पंचायत के विकास के लिए मदद करने का आग्रह किया। वहीं पूर्व प्रमुख उदय प्रताप ने कहा कि मधुबनी एक एतिहासिक जगह है जहां लोग काफी समय से कठिनाई का सामना करते आए हैं। मौके पर पूर्व मुखिया मुन्ना सिंह, पप्पू गुप्ता, इंद्राशन सिंह, चंद्रभूष सिंह समेत कई लोगों ने हिस्सा लिया।