आन्ध्र प्रदेश के काकीनाडा को मत्स्यपालकों की टीम रवाना
बेतिया । मत्स्यपालन में उन्नत तकनीकी के गुर सिखने के लिए मत्स्यपालकों का दल शुक्रवार को रवाना हो गया
बेतिया । मत्स्यपालन में उन्नत तकनीकी के गुर सिखने के लिए मत्स्यपालकों का दल शुक्रवार को रवाना हो गया। इस दल में 30 सदस्य शामिल हैं। जिसका नेतृत्व मत्स्य पर्यवेक्षक जमाल अख्तर कर रहे हैं। दल को जिला मत्स्यपालन पदाधिकारी प्रदीप कुमार एवं मत्स्य पर्यवेक्षक कर्मवीर द्विवेदी ने रवाना किया। मत्स्यपालक आध्र प्रदेश के काकीनाडा में दस दिवसीय प्रशिक्षण लेंगे। जो 21 अगस्त से 30 अगस्त तक संचालित होगा। जिला मत्स्यपालन पदाधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान मत्स्यपालकों को मछली के आहार, तालाब प्रबंधन, तालाब निर्माण, मछलियों में होने वाली बीमारियों एवं उसके रोकथाम की जानकारी दी जायेगी। इसके अलावा उन्हें देसी कार्प रोहू, नैनी, कतला से जुड़ी मिश्रिम मत्स्यपालन की जानकारी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण लेने के बाद जिले के किसान मछली उत्पादन में उन्नत तकनीकी से अवगत होंगे।