शराबी पति ने पत्नी को पीटा
वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के सेमरी डीह गांव में रविवार की रात एक शराबी पति ने पत्नी को मारपीट कर इस लिए घायल कर दिया कि वह पति को शराब पीने से मना कर रही है।
बेतिया। वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के सेमरी डीह गांव में रविवार की रात एक शराबी पति ने पत्नी को मारपीट कर इस लिए घायल कर दिया कि वह पति को शराब पीने से मना कर रही है। इसकी सूचना जब पंचायत के मुखिया बिहारी महतो को लगी तो तत्काल वाल्मीकिनगर थाना पुलिस को सूचना दिया, लेकिन वाल्मीकिनगर थाना पुलिस अपना क्षेत्र नहीं होने का जबाब दे दिया। फिर मुखिया घायल महिला को लेकर हरनाटांड अस्पताल पहुंचे और उसका इलाज कराया। नौरंगिया दरदारी पंचायत के मुखिया बिहारी महतो ने बताया कि वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के सेमरी डीह गांव में प्रतिदिन शराब का निर्माण हो रहा है। शाम होने के साथ ही शराबियों को जमघट लग जाता है। उसी गांव में उक्त गांव निवासी जदु बीन भी रविवार की शाम शराब पिया था। जब वह नशे में घर पहुंचा तो उसकी पत्नी रुकमणी देवी ने उसे शराब नहीं पीने की सलाह दी। जिसके बाद उसने बास से उसके सर पर मार दिया। जिससे उसका सर फट गया और बांस रोकने के क्रम में उसका हाथ भी कट गया। मुखिया श्री महतो ने बताया कि जब पुलिस नहीं पहुंची तो उन्होंने एसपी से बात कर घटना की जानकारी दी। देर रात बाद एसपी के आदेश पर लौकरिया थाना पहुंची और घायल महिला के बयान दर्ज किया। बताया जाता है कि वाल्मीकिनगर थाना के उपरोक्त गांव में आज भी शराब का निर्माण हो रहा है, लेकिन पुलिस एक दिन भी उस गांव में छापेमारी नहीं कर रही है। जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।