बांसी में दो शराबी धराए
बगहा। धनहा थाना पुलिस ने शुक्रवार की शाम शराब पीकर आ रहे दो शराबियों को बांसी चेकपोस्ट से गिरफ्तार क
By Edited By: Published: Sat, 23 Jul 2016 11:49 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jul 2016 11:49 PM (IST)
बगहा। धनहा थाना पुलिस ने शुक्रवार की शाम शराब पीकर आ रहे दो शराबियों को बांसी चेकपोस्ट से गिरफ्तार किया। धनहा थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि यूपी-बिहार की सीमा बांसी चेकपोस्ट पर विशेष अभियान चलाया गया जहां कठार गांव निवासी पारस राम एवं तमकुहवा गांव निवासी मोहन राम को नशे की हालत में पाया गया। मेडिकल जांच में अल्कोहल पाया गया। कांड संख्या 112/16 दर्ज कर दोनो को बगहा उपकारा भेज दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें