घर में सोए थे लोग, नींद खुली तो बगल में आराम फरमाता मिला मगरमच्छ
घर में सभी लोग सोए थे। नींद खुली तो बगल में एक मगरमच्छ भी आराम फरमाता मिला। घटना बिहार के पश्चिम चंपारण जिले की है।
पश्चिम चंपारण [जेएनएन]। घर के भीतर लोग सोए थे। अचानक नींद खुली तो मगरमच्छ आराम फरमाता मिला। मामला जिला के लौकरिया थाना क्षेत्र की बिनवलिया बोदसर पंचायत के बोदसर गांव का है।
जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात बोदसर निवासी नारायण सहनी का परिवार घर में सो रहा था। देर रात पास के नाले व खेतों से निकलकर एक मगरमच्छ घर में घुस गया। परिवार के लोगों की नींद खुली तो घर में मगरमच्छ आराम करता मिला।
मगरमच्छ देखकर डर से सभी घर से बाहर निकल गए। घर के पास रात में भीड़ जुट गई। लोगों ने मगरमच्छ को एक कमरे में बंद कर पुलिस व वन विभाग को सूचना दी। रविवार को सुबह वन विभाग की टीम ने उसे पकड़कर नदी में छोड़ गया।
यह भी पढ़ें: जनता परिवार का 12वीं बार टूटना तय, क्या नीतीश बनेंगे NDA के संयोजक!