मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य जारी
मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार को लेकर चल रहे विशेष अभियान के तहत करीब 2500 सौ लोगों ने आवेदन जमा किए।
By Edited By: Published: Tue, 25 Oct 2016 03:01 AM (IST)Updated: Tue, 25 Oct 2016 03:01 AM (IST)
बगहा। मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार को लेकर चल रहे विशेष अभियान के तहत करीब 2500 सौ लोगों ने आवेदन जमा किए। बगहा दो प्रखंड क्षेत्र के अधीन बगहा और वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर इसके लिए रविवार को विशेष कैंप का आयोजन किया गया था। कैंप में लोगों ने विशेष उत्साह दिखाया। नया नाम जोड़ने के लिए सैकड़ों युवाओं ने आवेदन समर्पित किया। दूसरी ओर नाम में सुधार के लिए भी भारी उत्साह देखा गया। बगहा दो बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ कैंप कर रहे हैं। ताकि अधिक से अधिक लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें