प्रमुख ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण
बनकटवा प्रखंड प्रमुख सीता देवी ने शनिवार को गोला पकडिय़ा पंचायत अंतर्गत कुल सात आंगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।
बेतिया। बनकटवा प्रखंड प्रमुख सीता देवी ने शनिवार को गोला पकडिय़ा पंचायत अंतर्गत कुल सात आंगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें केंद्र संख्या 53 व 60 को छोड़कर अन्य सभी केन्द्र बंद पाए गए। केंद्र संख्या 60 पर बच्चों की संख्या कम व गत 22 सितंबर को हुए टीएचआर वितरण में कुपोषित बच्चे, गर्भवती महिलाओं के नाम व हस्ताक्षर फर्जी पाए गए। केंद्र संख्या 53 पर बच्चों की संख्या कम पाई गई। केन्द्र संख्या 54, 55, 57 व 58 बंद मिला। यहां सेविका, सहायिका व बच्चे नहीं थे। केन्द्र संख्या 59 पर सेविका उपस्थित थी, किन्तु बच्चे व सहायिका गायब थे। प्रमुख ने सभी सेविकाओं को कार्यशैली मे सुधार लाने की चेतावनी दी। बताया कि मामले मे कार्रवाई हेतु विभागीय पदाधिकारी को लिखा जाएगा।