ग्रमीण सड़क बदहाल
भैरोगंज (पच), संवाद सूत्र : अगर आप दक्ष वाहन चालक बनना चाहते हैं तो आपका यहां स्वागत है। इस सड़क पर वाहन चलाने के बाद आप कहीं भी निर्भय हो वाहन चला सकते हैं। आप को यह सड़क कुशल चालक का प्रमाण पत्र दे देगी। जी हां हम बात कर रहे हैं भैरोगंज के बांसगांव मंझरिया होते हुए रायबारी महुअवा जाने वाली सड़क की। यह सड़क क्षेत्र की आज सबसे बदहाल सड़क बन चुकी है। भैरोगंज रेलवे स्टेशन से जैसे ही थाना होते हुए मध्य व उच्च विद्यालय के सामने पहुंचेंगे हर मौसम में घुटने भर पानी आपका स्वागत करेगा। सड़क पर पानी लगते लगते सड़क ही कई जगह टूट कर गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। आगे बासगांव की पूरी सड़क पर ही सालों भर पानी लगा रहता है। आगे जैसे ही मंझरिया गांव में स्थिति बड़ी भयावह बनी हुई है। सालों पर सड़क पर कीचड़ व पानी लगा रहता है। कीचड़ पर वाहन फिसलता है। बस अगर इस दौरान संभल गये तो ठीक वरना हाथ-पैर सिर टूटने की गारंटी है। आगे रायबारी वाली सड़क कच्ची है। कब क्या हादसा हो जाये कहना मुश्किल है। मंझरिया की सड़क सरपंच सुनीता देवी आदि से के प्रयास से दुरुस्त हुई थी परंतु स्थिति यथावत है। मुखिया सुशीला देवी ने बताया कि उक्त सड़क काफी लंबी है। मुखिया निधि से कार्य कराना संभव नहीं है। पक्कीकरण के लिये वरीय पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों को कहा गया है। उन्होंने आश्वासन भी दिया है। पंचायत व क्षेत्र के लोगों ने उक्त सड़कों को बनाने की मांग की है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर