घर में घुसा अजगर
बगहा। शुक्रवार को नगर के वार्ड 27 दीनदयाल नगर में अचानक एक लंबा अजगर घर में घुस गया। गृहस्वामी लोमस
By Edited By: Published: Fri, 20 Jan 2017 09:50 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jan 2017 12:07 AM (IST)
बगहा। शुक्रवार को नगर के वार्ड 27 दीनदयाल नगर में अचानक एक लंबा अजगर घर में घुस गया। गृहस्वामी लोमस ब्रूक के आवास अजगर को देख अफरा तफरी मच गई। स्थानीय कुछ युवकों ने साहस दिखाते हुए सांप को लाठी के सहारे एक बोरे में बंद किया और बोरे को नगर थाना बगहा के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष मो. अयूब ने वन विभाग को सूचना दिया। सूचना पर वन विभाग से आये कर्मियों ने अजगर को अपने साथ लेकर गये। वन कर्मियों ने बताया कि भटक कर इधर आ गया है। इसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें