नहर में डूबकर किशोर की मौत
बगहा। भैंस चराने गए एक किशोर की नहर में डूबकर मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर की है। मिली जानकारी के
By Edited By: Published: Fri, 27 May 2016 09:47 PM (IST)Updated: Fri, 27 May 2016 09:47 PM (IST)
बगहा। भैंस चराने गए एक किशोर की नहर में डूबकर मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर की है। मिली जानकारी के मुताबिक सेमरा थाना के सौराहा गांव के पूरब भगमत यादव का भांजा अनिल यादव (उम्र 16 वर्ष) एक अन्य के साथ भैंस चराने गया था। उसी क्रम में भैंस दोन कैनाल को पार करने लगी। इस बीच अनिल यादव नहर में उतर गया। जिससे डूबकर अनिल की मौत हो गई। राहगीरों के हल्ला करने के बाद उनके शव को निकाला गया। अनिल की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। शव को बरामद कर अंत्यपरीक्षण के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें