अधिक उपज के लिए करें श्रीविधि से धान की खेती
बेतिया। नरकटियागंज प्रखंड परिसर में शुक्रवार को खरीफ महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को खर
बेतिया। नरकटियागंज प्रखंड परिसर में शुक्रवार को खरीफ महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को खरीफ महा अभियान के तहत प्रखंड स्तर पर प्रशिक्षण सह उपादान वितरण किया गया। महोत्सव का आयेजन डीएचओ प्रभात वर्मा के नेतृत्व में हुआ। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि शीला वर्मा ने उपस्थित अधिकारियों व प्रगतिशील किसानों के संग सामूहिक दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान श्रीमती वर्मा ने कहा कि किसानों को जैविक खाद का उपयोग करना चाहिए ताकि फसल की पैदावार अधिक हो सके। इसके पूर्व उन्होने सभी किसानों को बीज के जांच करने की विधि बताई। श्रीविधि से फसल की बोआई करने का लाभ भी समझाया। रोपनी, सोहनी और खेती करने की विधि को बताया गया। उन्होने उपस्थित सभी किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश की सबसे बड़ी एकता किसानों की एकता है। महोत्सव में किसानों के हित और खरीफ फसल के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनल जायसवाल ने किसानों को पैडी ट्रांसप्लांट विधि के बारे में बताया। इसके साथ ही किसानों को जीरो टीलेज से बोआई करने की जानकारी दी गई। महोत्सव में किसानों को खेती करने की विधि की विधि बताई गई। महोत्सव में डा अजीत कुमार, मधुप वर्मा, मुकेश कुमार, विजय पांडेय और रंजीत कुमार ने भी किसानों को संबोधित किया और खरीफ फसल के बारे में जानकारी दी। मौके पर किसान सलाहकार मुकेश कुमार मिश्र, प्रदीप पांडेय, अखिलेश मिश्र, रंजीत कुमार वर्मा, मूरत साह, अरविंद कुमार दुबे, जफरूल, सरिता देवी एवं प्रखंड क्षेत्र के कई किसान उपस्थित रहे।