राहुल बने विशेष सहायक अभियोजन पदाधिकारी
बेतिया। अधिवक्ता राहुल उपाध्याय उत्पाद विभाग के नये विशेष सहायक अभियोजन पदाधिकारी बन गये हैं। उत्पाद
By Edited By: Published: Tue, 03 May 2016 01:01 AM (IST)Updated: Tue, 03 May 2016 01:01 AM (IST)
बेतिया। अधिवक्ता राहुल उपाध्याय उत्पाद विभाग के नये विशेष सहायक अभियोजन पदाधिकारी बन गये हैं। उत्पाद आयुक्त के निर्देश पर जिला पदाधिकारी ने न्यायालयों में दर्ज उत्पाद विभाग से संबंधित अभियोजन एवं न्यायिक प्रक्रिया के लिए सक्षम न्यायालय में विभागीय पक्ष रखने के लिए उन्हें बहाल किया है। अधिवक्ता राहुल उपाध्याय को न्यायालयों में दर्ज उत्पाद विभाग से संबंधित अभियोजन एवं न्यायिक प्रक्रिया के लिए सक्षम न्यायालय में विभागीय पक्ष रखने हेतु मुख्यालय द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त होने तक तत्काल स्थानीय व्यवहार न्यायालय में स्वतंत्र रूप से अस्थायी रूप से कार्य करने की अनुमति मिली है। इस बाबत उत्पाद विभाग के अधीक्षक ने पत्र निर्गत किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें