किशोरी का अपहरण
बेतिया। नगर के आलोक भारती स्कूल रोड से एक किशोरी के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत किशोरी
By Edited By: Published: Tue, 03 May 2016 01:01 AM (IST)Updated: Tue, 03 May 2016 01:01 AM (IST)
बेतिया। नगर के आलोक भारती स्कूल रोड से एक किशोरी के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत किशोरी की मां नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उसकी पुत्री राजीव गांधी प्रशिक्षण संस्थान गुलाब बाग में सिलाई का प्रशिक्षण लेती थी। उसी संस्थान में उसकी पड़ोस की एक महिला भी प्रशिक्षण लेती है। सोमवार को वह महिला उसकी पुत्री को जबरन बुला कर प्रशिक्षण संस्थान में ले गई। जबकि उस दिन संस्थान बंद था। उसके बाद से उसकी लड़की गायब है। उक्त महिला पर दबाव बनाने पर महिला भी घर छोड़ कर फरार हो गई है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें