खेल से बच्चों का बौद्घिक विकास : डीडीसी
बेतिया । चनपटिया प्रखंड के कुड़वा मठिया गांव स्थित संत योगी वीर बाबा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रविवार
बेतिया । चनपटिया प्रखंड के कुड़वा मठिया गांव स्थित संत योगी वीर बाबा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रविवार को बड़े ही धूमधाम से दूसरा वार्षिकोत्सव समारोह मनाया। इस समारोह के मुख्य अतिथि उपविकास आयुक्त (डीडीसी) राजेश मीणा ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस युग में नए-नए टेक्नोलॉजी विकसित हो गए है। बच्चों का जिस क्षेत्र में रूचि हो, उस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उनका मनोबल बढ़ाएं। ताकि, उस क्षेत्र में बच्चे ऊंचाई को छू सके। उन्होंने कहा कि खेल से बच्चों में बौद्धिक विकास होता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि खेल से बच्चों में शारीरिक, मानसिक, अनुशासन व संगठन की क्षमता का विकास होता है। वार्षिकोत्सव में खेल मीट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी के बच्चों ने 50 मीटर का बैलून दौड़, 100 मीटर का साधारण दौड़, एलकेजी सीनियर के बच्चों ने 50 मीटर का सीटिंग दौड़, 50 मीटर सुई में धागा डालने का दौड़, 50 मीटर साइकिल धीरे चलाने का दौड़, यूकेजी व एलकेजी के लड़कियों के लिए 50 मीटर पीठ पीछे करके दौड़, 100 मीटर का डंडा दोनों हाथ ऊपर दौड़, 50 मीटर चम्मच और गोली दौड़, 50 मीटर मेढ़क दौड़, 50 मीटर सिक्का दौड़ आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं, बैलून दौड़ में कविता कुमारी, सिक्का दौड़ में फिरोज आलम, सिंटिग दौड़ में आलिया प्रवीण, स्लो साइकिल रेस में रजिया आलम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समारोह में मुख्य अतिथि डीडीसी राजेश मीणा ने बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख कमलेश कुमार, मुखिया नसीम अख्तर, खेल शिक्षक अरूण तिवारी, प्रमोद कुमार त्रिपाठी, मदन प्रसाद यादव, निरंजन त्रिपाठी, भगवान देव तिवारी, यूनूस अंसारी, शिक्षक नीतेश कुमार, अक्षय कुमार, पिंटू कुमार, साक्षी, किमी, खुशबू, जेबा, दीक्षा, साधना, ज्योति, रहमबानी, रानी, निधि आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।