मानदेय नहीं मिलने से आक्रोश
बगहा। बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन एटक के बैनर तले रविवार को इंगलिशिया में बगहा एक प्रखंड के
बगहा। बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन एटक के बैनर तले रविवार को इंगलिशिया में बगहा एक प्रखंड के आंगनबाड़ी कर्मियों की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता विभा देवी व संचालन सहनाज बेगम ने किया। बैठक में उपस्थित सेविका सहायिकाओं ने अपनी समस्याओं को यूनियन के पदाधिकारियों के समक्ष रखा। बताया कि चार वर्षो से वैसे आंगनबाड़ी जो भाड़े के मकान में चल रहे हैं, किराया बकाया है, सात माह से कर्मियों का मानदेय नहीं मिल सका है, आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए कभी अवकाश नहीं मिलती। दो वर्षो से केंद्रों को किसी प्रकार की पंजी उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है। सो केंद्र का संचालन करने के लिए सेविकाएं बाजार से निजी खर्च वहन कर पंजियां खरीद रही हैं। जिला महासचिव संध्या कुमारी ने उक्त समस्याओं को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी व समाज कल्याण पदाधिकारी के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। संगठन प्रभारी अजय वर्मा ने समस्याओं के निदान के लिए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। जिला कमिटी के डा. वसंत कुमार शर्मा, उषा कुमारी सिन्हा व कन्हैया प्रसाद द्वारा आंगनबाड़ी कर्मियों की वर्तमान दशा पर चर्चा की गई। संगठन के प्रांतीय महासचिव कुमार विंदेश्वर सिंह ने संगठन के कार्यकलापों की विस्तृत जानकारी दी। आठ सूत्री मांगों के समर्थन में आगामी 15 फरवरी को लोक सभा का घेराव करने का आह्वान किया।