दस मामले निष्पादित
बगहा। मधुबनी प्रखंड के नदी थाना में रविवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। भितहां सीओ चांद बिहारी श
By Edited By: Published: Sun, 07 Feb 2016 11:44 PM (IST)Updated: Sun, 07 Feb 2016 11:44 PM (IST)
बगहा। मधुबनी प्रखंड के नदी थाना में रविवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। भितहां सीओ चांद बिहारी शरण व थानाध्यक्ष सूरज गुप्ता ने लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में भूमि विवाद संबंधी दस मामलों का निपटारा किया गया। सीओ ने कहा कि अब क्षेत्र के लोग जागरूक हो रहे हैं। यह एक शुभ संदेश है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आप छोटे-मोटे मामलों को थाना तक न लाएं। उसे गांव स्तर पर ही निपटा लें। इससे आपके समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें