नियमित गश्ती व छापेमारी का निर्देश
बगहा। बगहा एसपी आनंद कुमार सिंह ने फरार वारंटियों की गिरफ्तारी व नियमित गश्ती छापेमारी का निर्देश द
बगहा। बगहा एसपी आनंद कुमार सिंह ने फरार वारंटियों की गिरफ्तारी व नियमित गश्ती छापेमारी का निर्देश दिया है। शनिवार को भैरोगंज थाने के निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कहा कि स्थान बदल-बदल कर वाहन जांच अभियान चलाया जाय। जिससे कि बिना कागजात वाहन चलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान थाने में जितनी भी पंजी है उसका अवलोकन करने के दौरान थाना क्षेत्र में दागी लोगों पर नजर रखने का आदेश दिया गया है। साथ ही अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाने का आदेश दिया। साथ ही लंबित चल रहे मामलों के निष्पादन में तेजी लाने के भी आदेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई ऐसे मामले पाये गए जो कई वर्षो से लंबित चल रहे है। उसके निष्पादन के लिए पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। क्षेत्र में बढ़ रहे भूमि विवाद पर भी नजर रखने को कहा गया है। साथ ही थाना क्षेत्र में जितने भी संदिग्ध लोग है उनकी पंजियों को अपडेट करने की हिदायत दी गई है। क्षेत्र में कही भी गंभीर समस्या उत्पन्न होती है तो इसकी जानकारी पुलिस मुख्यालय को जरूर दिया जाय जिससे कि आवश्यकता के अनुसार कार्रवाई की जा सके। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष लालबाबु प्रसाद के साथ-साथ अन्य सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।