सीडीपीओ व बीएचएम से मांगा स्पष्टीकरण
बगहा। लोक तंत्र के महापर्व में सभी पदाधिकारी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन पिपरासी प्रखंड की स
By Edited By: Published: Wed, 14 Oct 2015 01:06 AM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2015 01:06 AM (IST)
बगहा। लोक तंत्र के महापर्व में सभी पदाधिकारी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन पिपरासी प्रखंड की सीडीपीओ किरण श्रीवास्तव एवं पीएचसी के स्वास्थ्य प्रबंधक रितेश कुमार स्वरूप पर मतदाता जागरूकता अभियान में रुचि नहीं लिए जाने की शिकायत की गई है। मतदाता जागरूकता अभियान में इनकी भूमिका को संदिग्ध माना जा रहा है। उपरोक्त बाते पिपरासी के उप निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ रघुवर प्रसाद ने कही। उन्होने बताया कि 12 अक्टुबर को इन लोगों को मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल होना था। लेकिन इनकी रुचि नहीं दिख रही है। इन दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने पर जिला पदाधिकारी को कार्रवाई के लिये लिखा जायेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें