लौरिया में हुआ पुल का शिलान्यास
बेतिया। लौरिया प्रखंड मुख्यालय से रामनगर सड़क का भाग्य बदलने वाला है। 12 किमी दूर सिकरहना नदी पर वर्ष
By Edited By: Published: Mon, 31 Aug 2015 12:19 AM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2015 12:19 AM (IST)
बेतिया। लौरिया प्रखंड मुख्यालय से रामनगर सड़क का भाग्य बदलने वाला है। 12 किमी दूर सिकरहना नदी पर वर्षो पूर्व से जर्जर पुल का निर्माण डेढ़ वर्षो में पूरा हो जाएगा। शनिवार की शाम चार बजे इस पुल का शिलान्यास नारायणी कंस्ट्रक्शन के मालिक सह जदयू नेता अनिल झा ने नारियल फोड़कर किया। कंस्ट्रकशन के वरीय सदस्य भुलाई ने बताया कि करीब 12 करोड़ रुपयों की लागत से यह पुल डेढ़ वर्षो में बनकर तैयार होगा। बता दे कि यह जर्जर पुल रामनगर चीनी पुल के रहमोकरम पर चलता था। प्रतिवर्ष चीनी मिल इसकी मरम्मत कराता था। मौके पर राजद नेता शंभु तिवारी, रामएकबाल सिंह, विक्रम शर्मा, प्रेम, मंतेश ठाकुर गोलू कुमार, हैदर जी, मोहम्मद इस्कुल्लाह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें